दिवाली के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। शुक्रवार सुबह राजधानी धुंध की चादर में लिपटी हुई दिखाई दी। शुक्रवार सुबह दिल्ली में एक्यूआई 298 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है
आनंद विहार में एक्यूआई 307, चाणक्यपुरी में 295, कनॉट प्लेस में 300, लोनी में 362, पंजाबी बाग में 361 और रोहिणी में 326 दर्ज किया गया।
आतिशबाजी की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ कैटेगरी में पहुंच गई। रात 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 330 दर्ज किया गया।
पिछले कुछ वर्षों में, दिल्ली में दिवाली पर हवा की गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव देखा गया है। 2022 में एक्यूआई 312, 2021 में 382 और 2020 में 414 दर्ज किया गया।
दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक, हवा फिर हुई जहरीली
You may also like
'बालाकोट, नोटबंदी और सिंदूर का जादूगर...', राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, लोकसभा में मचा हंगामा.
महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम का विपक्ष से समर्थन का आग्रह, बोले- लाखों महिलाओं की निगाहें हम पर टिकी.
दिल्ली में ‘नशे पर लगाम’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 123 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार.
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कहा- बेल के लिए असम की अदालत का रुख करें.