Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

AAP ने बीजेपी हेडक्वार्टर पर किया प्रदर्शन, सीएम केजरीवाल की रिहाई की मांग

आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी हेडक्वार्टर के पास विरोध प्रदर्शन किया। केजरीवाल फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था।

21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें ट्रायल कोर्ट से जमानत मिल गई थी, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। प्रदर्शनकारी डीडीयू मार्ग पर बीजेपी हेडक्वार्टर के करीब एएपी ऑफिस पर इकट्ठा हुए। उन्होंने केजरीवाल की रिहाई की मांग करते हुए बीजेपी के खिलाफ नारे लगाए।

एएपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय एजेंसी के "दुरुपयोग" के खिलाफ और "तानाशाही" को खत्म करने की मांग वाली तख्तियां भी ले रखी थीं। सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को बीजेपी हेडक्वार्टर की ओर मार्च करने से रोकने के इंतजाम किए गए थे क्योंकि विरोध प्रदर्शन के लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा सकता है क्योंकि डीडीयू मार्ग पर पहले ही सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।