Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

कांग्रेस में शामिल हुए AAP विधायक राजेंद्र पाल गौतम

हरियाणा में गठबंधन की बातचीत के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने झटका दिया है. आप विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज कांग्रेस में शामिल हो गए.

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मौजूद रहे. वेणुगोपाल ने कहा कि गर्व का क्षण है कि देश की राजनीति के अहम चेहरे आंबेडकरवादी नेता राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.

वहीं राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान वाले राहुल गांधी के नारे ने दिल को छू लिया. सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे ले जाने के लिए मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर कई बैठकें हो चुकी है. आप 90 में से 10 सीटों की मांग कर रही है. वहीं कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं है. पार्टी आप को 5 से ज्यादा सीटें देने के लिए राजी नहीं है.