Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

AAP ने रामनवमी के मौके पर 'आप का रामराज्य' वेबसाइट लॉन्च की

New Delhi: आम आदमी पार्टी यानी एएपी ने बुधवार को 'आप का रामराज्य' वेबसाइट लॉन्च की है। इसमें बताया गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भगवान राम के आदर्शों को साकार करने की कोशिश की है। इस वेबसाइट को पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले रामनवमी के खास मौके पर लॉन्च किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वेबसाइट एएपी की "रामराज्य" की अवधारणा के साथ-साथ पार्टी के किए गए कामों के बारे में बताएगी। सिंह ने कहा कि राम राज्य के लिए महात्मा गांधी के विचार को अरविंद केजरीवाल ने दिखाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएपी नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह भी मौजूद रहीं।