Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद, संजय सिंह की रिहाई पर बोली उनकी मां राधिका

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (एएपी) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसे राज्यसभा सांसद को और हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है।

बेटे की रिहाई के लिए संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि अदालत ने उनके ईमानदार बेटे को बरी कर दिया।

पीटीआई वीडियो से राधिका सिंह ने कहा, "बहुत खुशी मिली कि हमारे एक निर्दोष बेटे को छोड़ा इन्होंने और ईमानदार बेटे को रिहाई मिली है। बेटा और वो भी निर्दोष को ऐसे पकड़ कर ले जाना, अरे भाई और भी डकैत हैं उनको ले जाओ, हमारे निर्दोष-ईमानदार बेटे को क्यों ले जा रहे हो। सुप्रीम कोर्ट को तो बहुत-बहुत धन्यवाद कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला सुनाया कि बहुत ही अच्छा लगा, यही इंतजार था वो फैसला आ गया।"

संजय सिंह को ईडी ने पिछले साल चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।