Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

दिल्ली: गणतंत्र दिवस के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 70 कंपनियां, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 70 से ज्यादा कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी और साइबर विशेषज्ञ अधिकारियों को संचालन की देखरेख के लिए तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एफआरएस सिस्टम से लैस मूविंग वाहन भी तैनात किए जाएंगे। सभी जिलों के डीसीपी को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। पुलिस अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देंगे।

सुरक्षा उपायों के तहत नई दिल्ली, उत्तर और मध्य जिलों में लगभग 4,000 इमारतों की छतों पर सिक्योरिटी प्वाइंट की पहचान की गई है। 

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वालों को सिक्योरिटी स्टिकर मिलेंगे। साथ ही परेड रूट और आस-पास के इलाकों में एफआरएस के साथ लगभग 500 हाई -रिजॉल्यूशन वाले एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे लगाए जा रहे हैं।