Breaking News

NIA ने मालदा हिंसा मामले में सीलबंद अंतरिम जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की     |   बिहार में नई सरकार के गठन से पहले सम्राट चौधरी से मिले नीतीश कुमार के प्रधान सचिव     |   ईरान और कतर के विदेश मंत्रियों ने इस्लामाबाद में US संग हुई वार्ता पर बातचीत की     |   बंगाल SIR सूचियों से नामों को हटाए जाने के खिलाफ 34.35 लाख अपीलें दायर की गईं     |   हिजबुल्लाह ने नॉर्थ इजरायल के कर्मिएल शहर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे     |  

सरकार-विपक्ष में तनातनी के बीच वक्फ विधेयक में 572 संशोधनों का सुझाव

वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति के सदस्यों ने मसौदा विधेयक में 572 संशोधनों का सुझाव दिया है। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। समिति की सुनवाई के अंतिम फेज में पहुंचने पर रविवार देर रात बीजेपी नेता जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति के संशोधनों की सूची जारी की गई।

समिति सोमवार को अपनी बैठक में संशोधनों पर चर्चा करेगी। बीजेपी और विपक्ष के सदस्यों ने विधेयक पर संशोधन पेश किए हैं। हालांकि, संशोधन पेश करने वाले सदस्यों की सूची में बीजेपी के किसी भी सहयोगी दल का नाम नहीं है। 

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आठ अगस्त को लोकसभा में पेश किया था और इसके बाद संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया था। विधेयक का उद्देश्य वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्ति के विनियमन और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सके।