Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

ऑपरेशन सिंदूर के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर 35 उड़ानें रद्द

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद विदेशी एयरलाइन समेत विभिन्न एयरलाइन ने दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कम से कम 35 उड़ानें रद्द कर दी हैं। 23 घरेलू प्रस्थान और आठ आगमन संबंधी उड़ानें रद्द की गई हैं। इसके अलावा, रात 12 बजे से चार अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान संबंधी उड़ानें रद्द की गई हैं। ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ समेत विदेशी एयरलाइन ने दिल्ली हवाई अड्डे से अपनी कुछ सेवाएं रद्द कर दी हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां से प्रतिदिन करीब 1,300 विमानों का आवागमन होता है। दिल्ली इंटरनेशन एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कृपया ध्यान दें कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।’’

डीआईएएल आईजीआईए का संचालन करता है। पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा भी शामिल है।