Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 2 डीटीसी बसों की टक्कर

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नौरोजी नगर में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की दो बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन को इस हादसे की खबर मिली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई जब नौरोजी नगर बस स्टैंड से यात्रियों को ले जा रही बस ने दूसरी डीटीसी बस को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।