Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे पंजाब के 130 किसानों को हिरासत में लिया गया

Shambhu Border: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के मुताबिक, बुधवार को 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी जा रहे पंजाब के लगभग 130 किसानों को हिरासत में ले लिया गया। पंढेर ने कहा, "देखिए लगभग 130 किसान हिरासत में लिए गए हैं। राजस्थान में एक दिन पहले ही रात को करीब 100 बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और जो माधोपुर स्टेशन पर गए, उनको रेल से उतारकर गिरफ्तार कर लिया।"

किसानों के 'दिल्ली चलो' ऐलान को देखते हुए फिर से राष्ट्रीय राजधानी से लगे सभी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की वजह से दिल्ली में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।

किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दो प्रमुख संगठन, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने रविवार को देश भर के किसानों से छह मार्च को दिल्ली कूच का आह्वान किया था। हालांकि, कुछ किसान दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने में कामयाब रहे।