Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

मेरठ: चौथी मंजिल से गिरी महिला, मौके पर मौत, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

मेरठ में एनएच-58 की ईडन गार्डन कॉलोनी में रविवार सुबह रिया (20) संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। रिया की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दे बागपत जिले के कंडेरा गांव निवासी रितिक किसान है। रितिक की शादी 1 साल पहले बुढ़ाना की रिया से हुई थी। एक महीना पहले रिया का 7 महीने का गर्भपात हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान थी। रिया का मेरठ में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को रितिक रिया को अपनी बुआ सविता पत्नी रामबीर फौजी के घर ईडन गार्डन कॉलोनी में छोड़कर चला गया था। रविवार सुबह रिया की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। रिया नीचे कैसे गिरी इसको लेकर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

वहीं, परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह पांच बजे के करीब जब वे उठे तो उन्होंने गेट खोलना चाहा लेकिन वह बंद था। पड़ोस के लोगों ने गेट खोला तब वह बाहर निकले, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। सीओ ने बताया कि परिजन ससुराल वालों पर आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इस पूरे मामले में सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि परिवार वालों का कहना है कि रात को 11 बजे रिया उनके साथ बात करके चली गई थी। रिया ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद क्या हुआ किसी को नहीं पता। सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि रिया चौथी-पांचवीं मंजिल के बीच से गिरी है। वहां पर जगह है।