Breaking News

IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह दुर्गापुर में रोड शो करेंगे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे     |   NIA ने मालदा हिंसा मामले में सीलबंद अंतरिम जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की     |  

प्रयागराज के युवक की मेरठ में हत्या, हस्तिनापुर में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस

मेरठ के हस्तिनापुर में सुबह-सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। अभी तक पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई है। युवक की उम्र 30 साल बताई जा रही है। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के पास लाश पड़ी देखी। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

अभी पुलिस को इतना पता चला है कि मरने वाला व्यक्ति प्रयागराज का निवासी था। यहां मेरठ में मंदिरों के निर्माण में मजदूरी करता था। हत्या कैसे हुई, किसने की इसकी जांच की जा रही है। 

आपको बता दे मंगलवार सुबह एमवीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। टीम जांच में जुटी है।

जिस हालत में युवक की लाश मिली वो बेहद बर्बरता की कहानी बयां कर रही थी। लाश की सारी आंतें बाहर निकली पड़ी थी। नीचे के कपड़े भी आधे उतरे थे। ऐसा लग रहा था किसी ने बेहद क्रूरता से चाकू मारे हैं।

जहां उधम सिंह चौक के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के नजदीक गली में आज सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें लगा कि नशे में कोई व्यक्ति पड़ा होगा लेकिन जब बहुत देर तक उक्त व्यक्ति द्वारा कोई हरकत नहीं की गई तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। व्यक्ति के पेट में चाकू से वार कर हत्या की गई है।

सूचना पर सीओ मवाना अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने क्राइम सीन सील कर दिया है साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक व्यक्ति के पास मिली कई वस्तुओं को अपने कब्जे में लिया।बाद मे पता चला कि मरने वाला प्रयागराज का निवासी था।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची है युवक की शिनाख्त प्रयागराज निवासी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित किया जा रहा है। बाकी पूरे मामले की जांच की जा रही है।