मेरठ में बिजली का करंट लगने से घायल हुए युवक ने आज सुभारती अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जनवरी में विपिन पुत्र नंदलाल खरदोनी के बिजली का करंट लग गया था। करंट लगने से उसके दोनों हाथ कट गए थे। इसके बाद से विपिन का सुभारती अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण विपिन ने बसंत पंचमी के दिन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
आपको बता दे 18 जनवरी 2024 को विपिन खिर्वा रोड पर खंभे पर काम कर रहा था। तभी अचानक खंभे पर ब्लास्ट हो गया। इसके कारण करंट लगने से विपिन बुरी तरह घायल हो गया। उसे सुभारती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इसके दोनों हाथ कट गए। तबसे विपिन अस्पताल में भर्ती था। लगातार उसका इलाज चल रहा था। लेकिन आज 2 फरवरी को इसकी मृत्यु हो गई।
विपिन मूल रुप से खरदौनी का रहने वाला था। वो बिजली के खंभों पर लाइन सुधार का काम करता था। विपिन बाबा इंटरप्राइजेज के लिए ठेकेदारी पर काम करता था। ठेकेदार गुरमीत पुत्र सतबीर त्यागी जो किला परीक्षितगढ़ का रहने वाला है। दूसरा ठेकेदार अश्वनी कुमार उर्फ हनी है जो नारंगपुर का निवासी है। उनके लिए काम करता था।
जहां मृतक के परिवार में बुजुर्ग माता, पिता, पत्नी और 5 साल का बेटा है। पत्नी अभी 7 महीने की गर्भवती है। घरवालों का बेटे की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं मृतक विपिन को न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सूद के साथ ज़िला महासचिव शैलेन्द सिंह, जिला उपाध्यक्ष निक्की जाटव, कपिल कुमार आदि लोग पहुंचे। बिजेंद्र सूद ने थाना कंकरखेड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कहा। साथ ही कहा ये हत्या है मृतक के परिजनो को न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी आंदोलन करेगी।