Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

स्पाइडर मैन बन युवक ने सड़क पर मचाया उत्पात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मेरठ में युवक का हाईवे पर चलती बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो के आधार पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।

आपको बता दें वायरल वीडियो में युवक हाईवे पर बाइक के ऊपर खड़ा होकर वीडियो बना रहा है। लगभग 13 सेकेंड का यह वीडियो है। इसके साथ एक फोटो भी वायरल हो रहा है। उसमें युवक ने कैप्शन लिखा है कि आज तुम्हारे भाई ने कर ही लिया, काश ये मूमेंट आगे से शूट होता।

वीडियो में युवक ने स्पाइडर मैन का हेलमेट पहने दिख रहा है। उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा। वह हाईवे पर बाइक पर खड़ा होकर पोज दे रहा है। बाइक स्पीड में चल रही है। युवक ने हाथों में ग्लब्ज पहन रखे हैं। सेल्फी मोड पर मोबाइल को बाइक के हैंडल पर सेट किया है जिसमें पूरा वीडियो शूट हो रहा है।

युवक बाइक पर खड़ा होने के साथ आते जाते वाहनों को हाथ दिखाता है, उनसे हाय करता है, हाइफाइ साइन करता है। फोटो में बाइक का नंबर UP15E B2910 साफ दिख रहा है। UP15 मेरठ की ही सीरीज है। इसलिए बाइक चालक मेरठ का ही लग रहा है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा