Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

महिलाओं ने महिला पार्षद को सड़क पर घसीटा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध निर्माण को तोड़ने को लेकर महिलाओं और पार्षद के बीच विवाद का मामला सामने आया है। अतिक्रमण हटाने पर महिलाओं ने भाजपा की महिला पार्षद को घर से निकाल धक्का देकर सड़क पर घसीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। 

 इस मामले में पार्षद की शिकायत पर गुरुर पुलिस चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है। यह मामला गुरुर का है, बताया जा रहा कि अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई करने पर व्यापारी संघ की महिलाएं आक्रोशित हो गई। 

महिलाओं ने नगर के वार्ड नंबर 4 की पार्षद भाजपा नेत्री कुंती सिन्हा को उसके घर से निकाला और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुछ महिलाएं सड़क पर ही पार्षद को घसीटने लगी। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।