Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

झांसी मेडिकल कॉलेज के शवगृह में शव को कीड़ों ने खाया, तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

Uttar Pradesh: झांसी मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखे गए 26 साल की महिला के शव को कीड़ों द्वारा खाए जाने का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले में जांच कराने और शव के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गुरुसराय इलाके के सर्वो गांव की रहने वाली क्रांति देवी ने 28 नवंबर को अपने मायके में रहने के दौरान अपने पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर जहर खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई सक्षम पटेल ने कहा, "हमने उसका शव यहीं ‘डीप फ्रीजर’ में रखा था। उन्होंने 400 रुपये भी लिए और आज जब हम लौटे, तो शव चूहों ने खा लिया था... उसकी नाक, आंखें और हाथ खा लिए थे।" हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सचिन माहौर ने कहा कि ये संभव नहीं है कि चूहे मुर्दाघर में घुसे हों।

उन्होंने कहा, "उसकी आंखों के आसपास निशान थे। लेकिन किसी जानवर के फ्रीजर में घुसने की कोई संभावना नहीं है, ये कोई कीड़ा हो सकता है। हम मामले की जांच करेंगे।" उन्होंने कहा कि एक शवगृह कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है, बाकी को निलंबित कर दिया गया है और तीसरे आरोपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

डॉ माहौर ने कहा कि विस्तृत जांच जारी है और शवगृह में अधिक संवेदनशीलता और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।