Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

UP: हापुड़ में एसपी नेता की पत्नी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

समाजवादी पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन (40) की शनिवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे उत्तर प्रदेश के हापुड जिले के बुलन्दशहर रोड स्थित सामिया गार्डन कॉलोनी की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि एक हमलावर अचानक घर में घुस आया और नाजरीन को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। जहीर सलमानी ने एसपी के टिकट पर हापुड नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।