Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही करा डाली पति की हत्या, प्रेमी-प्रेमिका सहित दो दोस्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने अपना प्यार को पाने की खातिर प्रेमी से मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। पत्नी ने अचानक पति के गायब हो जाने का को लेकर थाने में गुमशुदी लिखाई थी। लेकिन जब दूसरे दिन पति की लाश मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्यवाही करते हुए हत्या में शामिल पत्नी व प्रेमी सहित दो दोस्तों को गिरफ्तार किया। 

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सरजीवन नगर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर अपने परिवार के साथ रहने वाली एक पत्नी ने प्यार पाने की खातिर अपने ही पति को मौत के घाट उतरवा दिया और नाटकीय ढंग से परिवारजनों के साथ मिलकर अपने पति को खोजने लगी। जब शाम तक नहीं मिला तो पत्नी ने अपने पति की गायब होने की सूचना ही पुलिस को भी दे दी। पुलिस ने तत्काल गुमशुदी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। दूसरे दिन सुबह होते ही पुलिस को सूचना मिली कि सनी देव मंदिर के पास खाली प्लॉट में एक अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर जिला अस्पताल भेज दिया और शिनाख्त के लिए संदेश छोड़ते हुए कार्यवाही में जुट गई। 

जब मृतक युवक की पहचान जॉनी नाम से हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। मृतक के भाई ने हत्या मानते हुए पुलिस को तहरीर दी और फिर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारों का पता लगाना शुरू किया। हत्यारिन पत्नी घबराने लगी और फिर कही भाग जाने की फिराक में थी। तभी पुलिस को जॉनी की पत्नी पर कुछ शक हुआ वैसे ही पुलिस पूछताछ करने लगी, तो कुछ कुछ तथ्य सामने आए जिसे लेकर पुलिस टीम ने हत्या की वजह जानना शुरू किया तो पता चला कि जॉनी की पत्नी ने प्यार पाने की खातिर अपने ही पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या कराई है।  

पुलिस ने प्रेमी सहित हत्या में सहयोग करने वाले दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि मैं डीजे बजाने का काम करता हूं और मेरी प्रेमिका शादी समारोह में फूल बरसा कर वेलकम करती है। काफी दिनों पहले मेरी जॉनी की पत्नी से एक शादी समारोह में मुलाकात हुई और हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगे। काफी दिनों से मेरे और मेरी प्रेमिका के बीच उसका पति बाधा बना हुआ था, जिससे मेरी प्रेमिका बहुत परेशान थी और मेरे ऊपर जॉनी को मारने का दवाब बना रही थी। हम दोनों को मिलने में बहुत परेशानी होती थी इसलिए मैंने अपनी प्रेमिका सहित अपने दो दोस्तों को साथ लेकर उसकी हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। 

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार सिंह