Breaking News

डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   WB चुनाव: ‘जहरीली नजरों से बंगाल को देखोगे तो आंखें नोंच लेंगे’, बोलीं सीएम ममता     |   राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |  

हम मरने जा रहे हैं... शादी से 3 दिन पहले लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ की सुसाइड, जानिए पूरा मामला

मेरठ में मेहंदी के दिन लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने जान दे दी। जहर खाने के बाद बॉयफ्रेंड ने अपने घरवालों को फोन करके कहा- हम मरने जा रहे, ये मेरी आखिरी कॉल है। ये सुनकर युवक के परिजन घबरा गए। वो जब मौके पर पहुंचे तो दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे तड़प रहे थे।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की ने भी थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। घटना खरखौदा थाना क्षेत्र की है।

लड़की खरीदारी की बात कहकर घर से निकली थी लड़की खरीदारी की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसने गांव के बाहर की सड़क पर प्रेमी को बुलाया। दोनों ने करीब 2 घंटे बातचीत की, फिर जहर खा लिया। 18 जनवरी को लड़की की शादी थी। एक साथ जीने की कसम खाई, एक साथ मरने की। दोनों का पोस्टमार्टम एक साथ हुआ।

प्रेम युगल की मौत के बाद दोनों घरों में मातम पसरा है। दोनों परिवार बर्बाद हो गए हैं। न लड़का पक्ष कोई कुछ बोल रहा है न ही लड़की पक्ष कुछ बता पाने की हालत में है। सब गमगीन हैं। जिससे भी बात करो वो बस यही बोल रहा कि दो परिवार बर्बाद हो गए। काश ये दोनों लड़की लड़के पहले घर वालों को कुछ बता देते।

लड़की की शादी से तीन दिन पहले बेटी की मौत वाले घर में कोहराम मचा है। जिस घर में गीत गाए जा रहे थे वहां मौत का मातम है। दिन भर घर में हर कोई बस यही कहता रहा कि ये क्या हो गया। बेटी तो गई ही लेकिन ताउम्र का ग़म दे गई।

वहीं, लड़के के घर पर भी मौत का चीत्कार मचा रहा। कोई समझ नहीं पा रहा कि ये हुआ तो हुआ क्या। देर रात तक दोनों घर में मौत का चीत्कार मचा है। दोनों प्रेमी प्रेमिका की लाशें मोर्चरी पर हैं। परिवार वालों की आंखों से आंसू सूख नहीं रहे हैं। हर कोई यही बोल रहा है कि ये कैसी मोहब्बत।

पढ़िए पूरा मामला...
अतराड़ा गांव के शिवांक (24) का दूसरे गांव की 23 साल की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिवांक की हार्डवेयर की दुकान है। युवती एक मेडिकल कॉलेज में काम करती थी। युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। 18 जनवरी को शादी और आज मेहंदी की रस्म थी।

युवती के परिजनों का कहना है कि वह घर से लहंगा देखने की बात कहकर निकली थी। कुछ लोगों ने लड़के-लड़की को गांव के बाहर की सड़क पर एक-दूसरे से बात करते हुए देखा था। पुलिस का कहना है कि युवक ही जहर लेकर आया था।

युवती घर से सुबह साढ़े नौ बजे निकली। लोगों का कहना है कि गांव के बाहर शिवांक उसे गाड़ी से लेकर गया। इसके बाद शिवांक का डेढ़ घंटे बाद ही चाचा के पास फोन गया। उसने बताया कि जहर खाकर जान दे रहे हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और सवा 11 बजे उनको अस्पताल में भर्ती कराया। शिवांक की कार मौके पर ही मिली।

3 साल से चल रहा था अफेयर लोहिया नगर थाना प्रभारी विष्णु कुमार ने बताया, ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों में करीब 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके बारे में घर वालों को पता था। दोनों को मिलने से मना भी किया था। लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।

इसके बाद परिजनों ने लड़की की शादी तय कर दी। इसके बाद दोनों ने ये कदम उठाया। दोनों ने प्रेस-प्रसंग में जहर खाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के इस कदम ने दो परिवारों को बर्बाद कर दिया।

लड़की के शादी के कार्ड का थीम गीत था... आज सजेया ऐ वे सारा शहर... लड़की के कार्ड की थीम में जो गीत बैक ग्राउंड में रखा गया वो आज सजेया ऐ वे सारा शहर, आज हो गयी आ वे रब दी मेहर, हाए सजेया ऐ वे सारा शहर... है। गांव में लोग कह रहे हैं कि दोनों के इस कदम ने दो परिवारों को बर्बाद कर दिया है।

बेटी की शादी के लिए परिजनों ने बड़े अरमान पाल रखे थे। लड़की के परिजनों ने बड़े मन से कार्ड डिजाइन कराया था। शादी से पहले 15 और 17 को भी रिश्तेदारों को इनवाइट किया हुआ था। लेकिन बेटी के इस कदम ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। अस्पताल में परिजन बस यही कहते रहे कि हमें तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।

पुलिस ने शिवांक की कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिस पर दोनों ने लिखा है वे अपनी मर्जी से पूरे होशोहवास में जान दे रहे हैं। उनकी मौत के बाद किसी के भी परिवार को परेशान न किया जाए।

शिवांक माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका रिश्ता भी तय हो गया था। शिवांक के इस कदम के बाद परिवार में काेहराम मचा हुआ है।

दोनों के शवों का रात को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर सीधे गांव नहीं गए। रात को दोनों के शवों को खरखौदा में एंबुलेंस में ही रखा गया। गुरुवार सुबह दोनों के शव उनके गांवों में ले जाए गए। परिवारों में कोहराम मच गया। युवती के परिजन चीत्कार करते हुए बस यही बोलते रहे कि बेटी तेरी तो डोली उठनी थी, ये क्या कर दिया। शिवांक के परिजनों का भी रो-रोकर बुुरा हाल हो गया। दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों गांवों में उनके प्रेम संबंध की चर्चा होती रही।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कल थाना लोहिया नगर पुलिस को आनंद हॉस्पिटल द्वारा एक मेमो प्राप्त हुआ था जिसमें बताया गया कि एक युवक और युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया गया है जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था युवक का नाम शिवांक है वह कल शाम को ही एक्सपायर हो गया था और युवती जिसका नाम सोनाली है वह कल देर रात एक्सपायर हो गई है शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला कि यह खरखौदा के रहने वाले हैं और इनमें प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते इन्होंने जहर खाया है। कैसे खाया, कहां खाया, कैसे उनकी बॉडी मिली, उसकी जांच पड़ताल की जा रही है जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।