Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

मेरठ: बेकाबू कार ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी में मारी टक्कर, इंस्पेक्टर सहित 4 दरोगा घायल

मेरठ में दबिश देने की तैयारी को जा रही पुलिस की गाड़ी में एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। कार में इंस्पेक्टर सहित 4 दरोगा भी थे। जो इस टक्कर के बाद घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी में भेजा गया।

आपको बता दे मवाना थाना के एक दरोगा सहित अन्य पुलिस निजी कार से दबिश देने की तैयारी कर रही थी। तभी दरोगा की कार में एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर से दरोगा की कार पास में खड़े पुलिस वाहन व पुलिसकर्मियों से टकरा गई। हादसे में इंस्पेक्टर रामबीर सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह, दरोगा अरविंद कुमार, अमित कुमार, आलोक घायल हो गए।

जहां पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात टीम एक गांव में दबिश देने जाने की तैयारी कर रही थी। पुलिसकर्मी वाहन के साथ बस स्टैंड पुलिस चौकी के बाहर खड़े थे। पुलिसकर्मी अन्य पुलिसकर्मियों का इंतजार कर रहे थे। तभी मवाना की ओर से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दरोगा की निजी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार आगे खड़े पुलिस वाहन से टकरा गई। 

बताया जा रहा है टक्कर मारने वाला आरोपी भट्‌टा कारोबारी है। पुलिसकर्मियों की कार में टक्कर लगने से पुलिस की कार ट्रॉला में घुस गई। इस हादसे के बाद आरोपित को पकड़ लिया गया है। आरोपित की कार पर एसपीओ भी लिखा हुआ है। आरोपित के खिलाफ एक दारोगा दुष्कर्म की जांच कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में किसी पुलिसकर्मी ने केस दर्ज नहीं कराया है।