Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

UP: बुलंदशहर में चाचा-भतीजे की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को चाचा-भतीजे की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव ट्रांसपोर्ट नगर के पास गंग नहर की पटरी पर मिले। रविवार दोपहर तीन बजे ट्रांसपोर्ट नगर से सुधीर गर्ग और राजीव गर्ग लापता हो गए थे। दोनों पर चाकू मारने के कई निशान मिले हैं। राजीव गर्ग एआरटीओ में जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन फीस जमा करने का काम करते थे।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि "एक नहर के पास हमें दो लोगों के शव मिले जो रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। वे एआरटीओ स्थित जनसेवा केंद्र में काम करते थे। परिजनों को दी गई जानकारी के मुताबिक एक ग्राहक को कुछ कागजात देने के लिए वे बाहर निकले और उसके बाद घर नहीं पहुंचे। अब वहां नहर के पास शव मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पांच टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को जिन लोगों पर संदेह है, उन्हें थाने बुलाकर जांच की गई। मामले में कार्रवाई की जायेगी।"