Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

Delhi: यूपीएससी छात्र की करंट लगने से मौत, मंत्री आतिशी ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के पटेल नगर में सोमवार को बारिश के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय नीलेश राय की करंट लगने से मौत हो गई। अब मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने चीफ सेक्रेटरी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, ये पता लगाने के लिए निर्देश भी दिए हैं कि इस तरह की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। मंत्री ने पीड़ित को मुआवजा देने के लिए भी आदेश जारी किया गया है। 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में भारी बारिश के बाद 26 वर्षीय सिविल सेवा उम्मीदवार ने लोहे के गेट को छू लिया, जिसमें बिजली चल रही थी, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई।

ये घटना सोमवार दोपहर को हुई जब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के मूल निवासी नीलेश राय कुछ खरीदने के लिए अपने पीजी आवास से बाहर निकले थे। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कथित तौर पर राय के शरीर का ऊपरी हिस्सा गेट से चिपका हुआ है और उनके पैर पानी में हैं और बिजली के खंभे पर तार लटक रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 2.43 बजे रंजीत नगर थाने में सूचना मिली कि पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास पावर जिम के पास एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई है। डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) एम. हर्ष वर्धन ने कहा कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि पानी से भरी सड़क पर लोहे के गेट को छूने के बाद व्यक्ति को करंट लग गया था।