Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

दिल्ली: UPSC अभ्यर्थी ने सीजेआई को लिखा खत, कोचिंग हादसे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

यूपीएससी के अभ्यर्थी अविनाश दुबे ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में हुई तीन छात्रों की मौत के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। 

अविनाश दुबे ने कहा, "मामला ये है कि जहां कोचिंग संस्थाएं चलती हैं वहां पर बच्चों को खुद बेसमेंट में पढ़ने के लिए बताया जाता है, बेसमेंट में लाइब्रेरी चलेगी। ये तो गलत है क्योंकि बेसमेंट में कोचिंग या लाइब्रेरी चलाने पर सरकार ने रोक लगाई है। बेसमेंट सामान रखने के लिए होता है और कुछ नहीं। लेकिन कोचिंग सेंटर इसमें छात्रों को पढ़ा रहे हैं। वे हमें वहां रहने के लिए जगह भी दे रहे हैं, जो हमारे लिए गलत है। मुखर्जी नगर में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। कोई भी कोचिंग सेंटर जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। मैंने सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई को पत्र लिखकर इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।" फिलहाल, दुबे मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।