मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के बुलंदशहर-मेरठ हाईवे के नजदीक आम के बाग में दो दोस्तों के शव मिलने से हड़कंप मच गया, दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपकों बता दे मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव पांची में गाजियाबाद निवासी राजू का आम का बाग है , यह बाग मेरठ बुलंदशहर हाईवे से मात्र 200 मीटर के आसपास की दूरी पर है। बाग तक हाईवे से चक रोड जाती है बुधवार शाम को चक रोड के किनारे आम के बाग में दो युवकों के शव पड़े मिले, सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची प्रथम जांच में सामने आया है कि दोनों की बेल्ट से गला दबाकर हत्या की गई है, शव के पास से एक बेल्ट भी पड़ी मिली है, वहीं जब जांच की गई तो मृतकों की पहचान हुई मृतकों में मनोज (18) पुत्र नरेश निवासी गांव बिजौली और मोंटी (20) पुत्र तिलक निवासी नरहेड़ा थाना लोहिया नगर के रूप में हुई।
मनोज के परिजनों ने बताया कि शाम 4:00 के आसपास वह घर से निकला था दोनों ही युवक अविवाहित थे और झांकियां में अलग-अलग किरदार निभाया करते थे बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इनमें दोस्ती हुई थी दोनों ही अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला करते थे।
मनोज के पिता नरेश ने बताया कि मनोज 4:00 बजे घर से गया था उसके बाद नहीं पता चला वह पढ़ाई करता था और आईटीआई भी की थी, विडियो भी बनाते थे। प्रधान जी ने आ करके बताया कि आपका बेटे के साथ घटना हुई है दूसरा लड़का मोंटी है।
वहीं इस मामले में मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना खरखौदा के अंतर्गत शाम को 6:00 बजे के आसपास सूचना मिली थी की पांची गांव में एक बाग में दो युवकों के शव पड़े हुए हैं । पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचने पर पता चला प्रथम दृश्य देखने से लग रहा है इनकी गला दबाकर हत्या की गई है दोनों युवकों की पहचान पुलिस के द्वारा कर ली गई है दोनों युवकों के घर पर बात कर ली गई है पुष्टि कर ली गई है घर वालों से बात करके जो भी तथ्य हैं लेने का प्रयास किया जा रहा है और किन परिस्थितियों में यह घर से गए थे इसकी भी जांच की जा रही है सभी साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा