Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम है- 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी     |   भोपाल: बढ़ती गर्मी का असर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी का ऐलान     |   अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका     |  

समलैंगिक रिश्तों की वजह से हुआ दोनों दोस्तों का कत्ल, पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बुधवार को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के नजदीक पांची गांव स्थित आम के बाग में दीपक उर्फ मोंटी और मनोज की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार दोनों ही मृतक युवकों के समलैंगिक रिलेशन थे और दोनों ही शादी या अन्य प्रोग्राम में लड़की बनकर डांस किया करते थे जहां उनके समलैंगिक रिश्ते हो गए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

आपकों बता दें कि बुधवार देर शाम मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पांची स्थित राजू के बाग में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की दोनों ही युवकों की पहचान मनोज निवासी गांव बिजौली और दीपक उर्फ मोंटी निवासी नरहेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों युवकों की हत्या समलैंगिक संबंधों को चलते हुए। पुलिस के अनुसार दोनों मृतक युवक डांस पार्टियों में या अन्य प्रोग्राम में लड़की बनकर डांस किया करते थे और अपने वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया करते थे इसी दौरान दोनों ही दोस्तों के समलैंगिक संबंध अंकुश और नवीन से हो गए ,मृतक मोंटी के संबंध अंकुश से और मनोज के संबंध नवीन से हो गए और पुलिस ने दोनों ही आरोपी अंकुश और नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा कर दिया। 

पुलिस के अनुसार अंकुश का रिश्ता तय हो गया था जिसका मृतक मोंटी और मनोज विरोध कर रहे थे और मोंटी अंकुश से शादी करने की बात कह रहा था,पुलिस के अनुसार मृतकों ने आरोपियों के अश्लील वीडियो भी बना रखी थी जिसको वह वायरल करने की धमकी दे रहे थे। अंकुश की शादी तय होने के बाद अंकुश उनसे दूर रहने लगा बताया जा रहा है कि दूसरा आरोपी नवीन भी अपने किसी रिश्तेदार के यहां बाहर चला गया। 

पुलिस के अनुसार मृतक मोंटी और मनोज की मुलाकात अंकुश और नवीन से एक प्रोग्राम के बीच हुई और इसी बीच मोंटी, मनोज, नवीन और अंकुश ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे, पुलिस के अनुसार अंकुश की मोंटी और नवीन की मनोज से बात होने लगी थी इसके बाद इनमें समलैंगिक संबंध हो गए आरोप कि मनोज और मोंटी ने संबंध बनाते हुए एक अश्लील वीडियो भी बना ली थी जिसको वायरल करने की बात कर रहे थे। 

इसके बाद नवीन और अंकुश ने मिलकर दोनों की हत्या की साजिश थी और बुधवार को फोन कर अंकुश और नवीन ने दोनों को आम के बाग में बुलाया पुलिस के अनुसार पहले काफी देर इनमें कहा सुनी हुई और फिर अंकुश ने मोंटी का गला दबा दिया और नवीन ने मनोज का गला दबा दिया और दोनों की हत्या कर दी और अपने एक रिश्तेदार के यहां चले गए।

वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बुधवार शाम को लगभग 6:00 बजे मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक बाग में दो युवकों के शव मिलने की सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस मौके पर गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दोनों युवकों की गला दबाकर हत्या की गई थी। दोनों युवकों की पुलिस ने पहचान की और दोनों के परिजनों को सूचित किया गया परिजनों ने दो अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि दोनों युवक जो नामजद थे उनको हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों मृतक युवक कई स्टेज कार्यक्रमों में भेष बदलकर लड़की का भेष बनाकर नृत्य आदि करते थे और एक कार्यक्रम के अनुसार दोनों मृतक युवकों की दोनों आरोपी युवकों से जान पहचान हुई और वहां पर दोनों ने फोन नंबर आदान प्रदान किया और एक दूसरे से बातें शुरू हो गई। आरोपियों में से एक जिसका नाम अंकुश है उसके संबंध मृतक मोंटी से हो गए और दूसरे आरोपी युवक जिसका नाम नवीन है इसके संबंध मृतक मनोज के साथ हो गए। इसी बीच अंकुश की शादी की बात तय होने लगी जिस पर मोंटी के द्वारा आपत्ति की गई और मृतक मोंटी अपने संबंधों को सार्वजनिक करने की बात कहने लगा और कहा कि उनके मोबाइल में कुछ वीडियो है जिनको वह सार्वजनिक कर देगा और अगर अंकुश को शादी करनी है तो वह उसके साथ ही शादी करें। इसी बात को लेकर चारों लोगों में बहस हुई और एक दूसरे को इन लोगों ने धमकी भी दी और इसके बाद दोनों ही ने बातचीत बंद कर दी लेकिन मोंटी अंकुश से लगातार बात करने का दबाव बनाने लगा और उसके घर भी जाने लगा इसी से परेशान होकर अंकुश और नवीन ने एक प्लान बनाया गया और दोनों ने ही मोंटी और मनोज को घटनास्थल पर बुलाया और शुरू में बातचीत का प्रयास किया गया और जब बातचीत नहीं बनी तो दोनों आरोपियों द्वारा मोंटी और मनोज की हत्या कर दी गई मोंटी का फोन मौके से बरामद नहीं हो पाया था इसके बाद दोनों आरोपियों की निशानी पर दूसरा मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है इसमें कुछ वीडियो भी मिले हैं दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा