Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

पीएम मोदी पर अभद्र और देश विरोधी पोस्ट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट शेयर और लाइक करने का मामला सामने आया है। वहीं थाना जानी क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के फोटो लगा लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिस मामले में दोनों थाना क्षेत्र में अलग-अलग मुकदमे लिखे गए और दोनों ही थाना क्षेत्र में अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाले साजिद निवासी ललियाना थाना किठौर मेरठ द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान जिंदाबाद और दिल्ली को खत्म करने संबंधी पाकिस्तानी पोस्ट को लाइक और शेयर करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया और पाकिस्तानी पोस्ट को लाइक शेयर करने वाले अभियुक्त साजिद को ललियाना थाना किठौर मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। 

वहीं दूसरा मामला मेरठ के जानी थाना क्षेत्र का है जहां शैफ अली उर्फ अरमान मलिक निवासी रसूलपुर धौलडी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से स्टोरी लगाकर देश के संवैधानिक पदों पर नियुक्त पदाधिकारी की फोटो लगाकर उन्हें अभद्र भाषा से संबोधित किया। जिस संबंध में थाना जानी पर मुकदमा लिखा गया और पुलिस ने शैफ अली उर्फ अरमान (22) वर्ष गिरफ्तार कर लिया। 

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र जानी और थाना क्षेत्र परीक्षितगढ़ से संबंधित दो प्रकरण प्रकाश में आए थे। जिसमें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी चीज़ लिखी गई थी और उन्हें वायरल किया गया था जिसमें देश के उच्च पद पर बैठे लोगों के खिलाफ और हमारे देश की एकता को प्रभावित करने वाले कुछ ऐसी चीज डाली गई थी। दोनों ही प्रकरण में अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।