Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

महिला अफसर से परेशान RAF जवान ने दी जान, पत्नी-बेटी के साथ खाया जहर

मेरठ में रविवार को आर.ए.एफ (RAF) जवान, उसकी पत्नी और बेटी एक साथ जहर खा लिया। वजह, वह आर.ए.एफ की महिला अधिकारी के टॉर्चर से परेशान था। जहां रविवार को आरएएफ के जवान केशपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वहीं रविवार देर रात इलाज के दौरान केशपाल की पत्नी प्रियंका की भी इलाज के दौरान मौत हो गई हालांकि बेटी की हालत में सुधार है ये मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जिसके बाद सूचना पर पुलिस आनंद अस्पताल में पहुंची। साथ ही जवान के घर वालों का भी आना शुरू हो गया है। बेटी ने पिता की हेड कोच पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।

मीडिया से बात करते हुए बेटी बोली- अस्पताल में भर्ती बेटी नव्या ने बताया- मेरे पिता केशपाल और मम्मी प्रियंका देवी हैं। पिता आर.ए.एफ में जवान हैं। मेरे पिता की एक महिला अफसर है, जो उनको बहुत टॉर्चर करती है। उसने मेरे पापा का मिसयूज किया। उनके साथ और भी कई लोगों को डिसमिस करवा दिया।

उसने मेरे पापा को मजबूर किया कि हम सब सुसाइड करें। वो मेरे पापा को धमकी दे रही थी कि तेरी बेटी को 36 घंटे के लिए जेल में डलवा दूंगी। तू भी जेल में सड़ेगा। तुम सब के सब जेल में सड़ोगे, तुम कहीं के नहीं बचोगे। तुम्हारी स्कूटी और घर सब लुट जाएगा। तुम कंगाल हो जाओगे, तुम्हारे पास कुछ नहीं बचेगा।

जहां आर.ए.एफ जवान केशपाल के बड़े भाई नेशपाल भी मेरठ पहुंचे। उन्होंने बताया- मेरा भाई केशपाल कंकरखेड़ा के गणपति विहार में पत्नी प्रिंयका, बेटी नव्या और छोटे बेटे किट्‌टू के साथ रहता था। मैं अपने परिवार के साथ गांव में रहता हूं, वहीं खेती करता हूं। सुबह करीब 9.30 बजे मेरे पास भाई का फोन आया कि हम तीनों ने जहर खा लिया है, अब हम नहीं बचेंगे। तुम मेरे छोटे बेटे किट्‌टू का ख्याल रखना, इसको पाल लेना।

नेशपाल ने कहा- पहले मेरा भाई यहीं आर.ए.एफ मेरठ में पोस्टेड था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी पोस्टिंग अंबाला में थी। भाई अंबाला से ही आया था, आज उसे वापस ड्यूटी पर जाना था। पता नहीं सुबह ऐसा क्या हुआ कि वह ड्यूटी पर जाने की जगह ये गलत कदम उठा बैठा। भाई ने कहा था कि कोई घरेलू झगड़ा नहीं था। उसका ऑफिस स्टाफ का ही कोई मैटर था।

नेशपाल ने बताया- केशपाल ने आखिरी बार यही कहा था कि उसने कोई गलत काम नहीं किया। हम दो ही भाई थे। मैं तो मजदूर हूं, मेरा भाई भी चला गया। वो ड्यूटी करके अपना परिवार चला रहा था। मैं गांव में खेती-मजदूरी करता था। उसने बार-बार यही कहा कि वो गलत नहीं है।

जब जवान केशपाल और उसकी फैमिली को कैलाशी अस्पताल लाया गया, तो यहां कहा गया कि आईसीयू में बेड खाली नहीं है। भर्ती नहीं कर सकते। इसके बाद भाई उसी हालत में गाड़ी चलाकर आनंद अस्पताल आया। यहां तीनों को भर्ती किया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। उसकी बच्ची और पत्नी अभी भी गंभीर हालत में भर्ती है।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आज पुलिस को आनंद हॉस्पिटल से एक मेमो प्राप्त हुआ था जिसमें बताया गया कि एक कंकड़खेड़ा के गणपति विहार के निवासी एक परिवार के तीन लोग जिनके नाम केशपाल, प्रियंका और उनकी बेटी नव्या तीनों लोगों ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा जानकारी की गई जानकारी में पाया गया की केशपाल है आर.ए.एफ 108 में जवान है। ये चीज को लेकर के काफी टेंशन में थे आज सुबह तीनों लोगों ने जहर खाया है और जहर के बाद इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान केशपाल को मृत घोषित कर दिया गया प्रियंका का उपचार जारी है। नव्या अभी खतरे से बाहर है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार इसमें अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।