Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

झांसी की बेतवा नदी में दर्दनाक हादसा, नौका डूबने से पिता-पुत्र की मौत, गांव में पसरा मातम

झांसी: शनिवार को जनपद झांसी के एरच थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम डिकौली के पास बेतवा नदी में नौका विहार कर रहे परिवार की नाव अचानक जलमग्न हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

जन्मदिन के बाद नौका विहार करने गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, एरच कस्बे में एक बच्चे का जन्मदिन की पार्टी आयोजित कियी  थी। इसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने कुछ रिश्तेदार भी पहुंचे थे। समारोह के बाद राकेश कुशवाहा अपने पुत्र अंशुल के साथ डिकौली घाट के पास नौका विहार करने पहुंचे। इसी दौरान तीन लोग नाव से उतरकर नदी में नहाने लगे, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर पानी में डूब गई।

हादसे में पिता पुत्र की मौत, तीन को बचाया
हादसे की सूचना मिलते ही एरच थाना प्रभारी नीलेश कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। अथक प्रयासों के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं राकेश कुशवाहा (पिता) और अंशुल (पुत्र) को बचाया नहीं जा सका। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

गांव में पसरा मातम
ग्रामीणों और परिवार में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी या अन्य जलाशयों में नौका विहार करते समय विशेष सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेतवा नदी में नौका विहार के दौरान यह हादसा हुआ। दो लोगों की मौत हो चुकी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया गया है।