Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Haryana: मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक से पांच किलो सोना और 14 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के चरखी दादरी में चोरों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक की शाखा में सेंधमारी कर दी। चोरों ने बैंक से पांच किलो सोना और 14 लाख रुपये नकद चुरा लिए। गोल्ड लोन बैंक चरखी दादरी के परशुराम चौक पर स्थित है।

चोरों ने रात के वक्त पहले बैंक के शटर का ताला तोड़ा फिर बैंक में प्रवेश किया। सुबह बैंक का सुरक्षा गार्ड जब पहुंचा तो लूट का पता चला। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ चोरों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य शटर का ताला जरूर तोड़ा गया है लेकिन तिजोरी तक पहुंचने के लिए पांच तालों को खोला गया है। इससे शक पैदा होता है। वहीं बैंक प्रशासन का कहना है कि तिजोरी का ताला तोड़ा नहीं जा सकता, उसे गैस कटर से ही काट सकते हैं। लेकिन यहां ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। चोरों के पास चाबी कहां से आई ये बड़ा सवाल बना हुआ है। तिजोरी के अलावा एलुमिनियम गेट का ताला भी खोला गया है, इससे पुलिस की जांच की सुई घूमती हुई नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस को मिलीभगत भी नजर आ रही है।