मेरठ में नगर निगम डिपो पर पार्षद ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, फायरिंग में एक सफाई कर्मचारी के पैर में गोली लग गई और वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पार्षद को पकड़ लिया और वहां जमा भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी पार्षद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है घायल सफाई कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पार्षद भी पिटाई से घायल हो गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की।
आपको बता दें मेरठ शहर के सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो में उस समय अफरा-तफरी मच गई जहां आरोप है कि वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने आकर फायरिंग की जिसमें एक सफाईकर्मी को गोली लग गईं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह कूड़ा उठवाने को लेकर पार्षद और डिपो प्रभारी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सफाईकर्मी के पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।
नगर निगम की ओर से सूरजकुंड डिपो पर रोजाना कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां भेजी जाती हैं। गुरुवार सुबह वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने एक गाड़ी मंगवाई थी, जो समय पर नहीं पहुंची आरोप है कि गाड़ी को कही और भेज दिया गया आप है कि पार्षद ने पहले फोन पर डिपो प्रभारी से बातचीत की और फिर वह तो गाड़ियों में सवार होकर नगर निगम डिपो पहुंचा और इसी बात को लेकर डिपो प्रभारी और पार्षद के बीच बहस हो गई। बहस इतनी तेज हो गई कि गुस्से में आकर पार्षद ने पिस्टल निकाल ली और कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सफाईकर्मी अविनाश के पैर में गोली लग गई।
जहां फायरिंग की आवाज सुनकर डिपो में मौजूद अन्य कर्मचारी और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपी पार्षद को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया है, लोगों की पिटाई की वजह आरोपी भी घायल हो गया था और घायल अविनाश सफाईकर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद नगर निगम कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। डिपो प्रभारी का कहना है कि पार्षद पहले भी कई बार कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुके हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके से फायरिंग के सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि रविंद्र पार्षद वार्ड संख्या 18 से पार्षद हैं और दो गाड़ियों में समर्थकों के साथ आए और राजेश जो डिपो पर प्रभारी है उनसे कहा सुनी हुई और यहां पर उन्होंने गोली चला दी राजेश के साथ मारपीट की है ये बीजेपी के पार्षद है। इसकी सदस्यता समाप्त होनी चाहिए जब तक समाप्त नहीं होगी कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। शासन की मदद करेगा तो हम उनके खिलाफ भी जाएंगे।
वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन में सूरज कुंड के पास नगर निगम का डिपो है यहां पर एक पार्षद है वार्ड नंबर 18 के रविंद्र उनकी नगर निगम कर्मचारियों से कूड़ा हटाने को लेकर कहा सुनी हुई थी जिसके बाद मारपीट हुई रविंद्र ने फायरिंग की है जिसमें अविनाश नाम का कर्मचारी है उसके पैर पर गोली लगी है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है रविंद्र को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है वेपन भी रिकवर हो गया है इसको भी चोट आई है और इसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है शांति व्यवस्था कायम है सीसीटीवी पुलिस के कब्जे में है जांच की जा रही है सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है अभी बताया कि यह लाइसेंसी है।