Breaking News

अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |   US-GCC के संयुक्त बयान में गैर जिम्मेदाराना-उकसाने वाली बातें: ईरानी विदेश मंत्री     |  

थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत में हुई चोरी, घटनास्थल का एसपी रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण

अगस्त्यमुनि के विजयनगर में गढ़वाल ज्वैलर्स पर बीती रात चोरों ने ताले तोड़कार  लाखों के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने अगस्त्य मुनि थाने में अक्ज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दी। थाने में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई है। आज स्वयं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे घटनास्थल पर पहुंची और इस चोरी की घटना में पीड़ित पक्ष अशोक कुमार से मुलाकात कर आश्वस्त किया गया कि उनकी टीम बहुत जल्द चोरी की घटना का अनावरण करेगी।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि गढ़वाल ज्वैलर्स में हुई चोरी की घटना पर पुलिस के स्तर से अभियोग पंजीकृत होने के बाद साइबर व सर्विलांस की टीम व फोरेंसिक टीम थाना स्तर पर टीमें तैयार कर सभी के द्वारा अपना कार्य प्रारंभ कर लिया है, जो भी इस चोरी की घटना में संलिप्त रहा होगा उसे बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा व चोरी हुए सामान की बरामदगी की जाएगी।