Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

मेरठ: हस्तिनापुर जैन मंदिर में चोरी, दो अष्टधातु मूर्तिया गायब

मेरठ के हस्तिनापुर में स्थित कैलाश पर्वत जैन मंदिर से चोर दो बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गए। हैरानी की बात यह है कि मंदिर पुलिस चौकी से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित है। चोरों ने भगवान श्री आदिनाथ और भगवान श्री शांतिनाथ की मूर्तियां चुराईं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

जहां गुरुवार की सुबह जब चौकीदार सफाई के लिए मंदिर पहुंचा, तो उसने मंदिर के पीछे का शीशा टूटा हुआ पाया। चौकीदार ने तुरंत मंदिर कमेटी को सूचित किया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। कमेटी के अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

वही घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने चोरी के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। मामले की जांच के लिए स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को थाना पुलिस के साथ लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें हस्तिनापुर स्थित कैलाश पर्वत मंदिर में 48 दिवसीय विधान चल रहा है। विधान के चौथे दिन बुधवार देर रात नकाबपोश बदमाश ने मंदिर के बाहर की जाली तोड़कर प्रवेश किया और करीब एक घंटे तक वह मंदिर में कीमती चीजों की तलाश करता रहा। दिन निकलते ही जब मंदिर खुलने के बाद विधान की तैयारी के लिए मंदिर कमेटी के लोग आए तो उन्हें चोरी का पता चला। 

जिसके बाद सूचना पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अभिषेक पटेल और थाना प्रभारी ने जांच की।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर चश्मा लगाकर मंदिर में आता दिखाई दिया। एक घंटे तक वह मंदिर में घूमकर चोरी करता रहा।