Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मेरठ: साहिल की मौत का राज होगा बेपर्दा, कब्र खोदकर निकाला गया शव

मेरठ में साहिल डेथ मिस्ट्री का अब खुलासा हो सकेगा। डीएम के आदेश के बाद कब्र खोद कर लाश निकाली गई है। जिसके बाद अब उसका पोस्टमार्टम होगा। तब जाकर पता चलेगा कि आखिरकार साहिल की मौत कैसे हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए डीएम से पोस्टमार्टम करने की गुहार लगाई थी। जिस पर अब एक्शन हुआ है।

दरअसल यह घटना मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र की है। जहां कब्रिस्तान से कब्र खोदकर साहिल का सब बाहर निकाल लिया गया है और अब उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि 8 मार्च को साहिल का शव अपनी ही झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जहां पर शव को देखकर पूरे गांव में कोहराम मच गया। आत्महत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही सब को दफना दिया। जिसके बाद साहिल का मोबाइल बरामद नहीं हुआ। परिजनों को शक हुआ और उन्होंने हत्या की आशंका जताई है जिसके बाद उन्होंने डीएम से शव का पोस्टमार्टम करने की गुहार लगाई थी और अब जिलाधिकारी मेरठ के आदेश पर साहिल के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। तब जाकर पता लगेगा कि आखिरकार साहिल की मौत आत्महत्या की वजह से हुई है या फिर किसी ने कत्ल की वारदात को अंजाम देकर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।