Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

हापुड़ से गिरफ्तार हुआ लाल किले से कलश चोरी करने वाला आरोपी, जैन समाज में रोष

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लाल किले सामने आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम से एक करोड़ रुपये मूल्य का कलश चोरी करने वाले आरोपी भूषण वर्मा को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई और उसे दिल्ली ला रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही चोरी के पांच से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उत्तरी जिले की पुलिस टीम भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन क्राइम ब्रांच ने पहले छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी घटना के करीब एक घंटे बाद की गई।

आरोपी की तलाश के लिए कुल 10 टीमों का गठन किया गया था। शुरुआत में चार टीमें जांच कर रही थीं, लेकिन बाद में जिले की स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, एंटी नारकोटिक्स सेल और अन्य पुलिस अधिकारियों को भी जांच में शामिल किया गया। लगातार सुराग जुटाकर पुलिस ने आरोपी को हापुड़ से पकड़ लिया।

कलश चोरी की घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश देखा गया। यह कलश न केवल आर्थिक दृष्टि से मूल्यवान था, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी पूरे जैन समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पुलिस ने अपराध में शामिल आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।