Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मेरठ: क्रिया के नाम पर तांत्रिक ने किया 17 साल की लड़की को अगवा, 6 लाख कैश और जेवर भी हड़पे

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तांत्रिक ने 17 वर्षीय हिंदू किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी राशिद, जो पांच बच्चों का पिता है, ने न केवल किशोरी का अपहरण किया बल्कि तंत्रविद्या के नाम पर उसके परिवार से 6 लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात भी हड़प लिए।

आपको बता दें घटना 10 जनवरी को हुई, जिसके बाद से गांव बहरोड़ा में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की कथित निष्क्रियता के कारण मामला और गंभीर हो गया। आरोपी राशिद पर पहले से ही हत्या और बलात्कार जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं, और उस पर गांव में लव जिहाद को बढ़ावा देने का भी आरोप है।

जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता चौधरी प्रताप सिंह गुर्जर और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर किशोरी को बरामद नहीं किया गया और आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे महापंचायत बुलाएंगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।