Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

मेरठ: डॉ. फराहीम की क्लीनिक पर चला सांकेतिक बुलडोजर, चाय विक्रेता के आरोपियों को दी थी पनाह

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में हुए चाय विक्रेता रोहित के हत्याकांड के मामले में आरोपी डॉ. फराहीम की क्लीनिक पर बुलडोजर चल रहा है। डॉ. फराहीम ने रोहित को चाकू मारकर हत्या करने वाले मुस्लिम युवकों को अपनी क्लीनिक में पनाह दी थी और उन्हें क्लीनिक में पीछे के दरवाजे से भगा दिया था। ये आरोपी युवक डॉ. फराहीम के भांजे हैं।

आपको बता दे स्थानीय प्रशासन ने डॉ. की क्लीनिक के सामने अवैध तरीके से बने रैंप और नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ दिया है। क्लीनिक का जो हिस्सा अवैध है उसे तोड़कर एक खानापूर्ति कर दी है।

दरअसल 4 अगस्त को मवाना थाने के किला स्टैंड पर रोहित अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। 4 लड़के उससे पन्नी मांगने आए। जब उसने पन्नी नहीं है कहकर मना कर दिया तो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में एक हिंदू युवक तरुण सहित मुस्लिम युवक शामिल थे। इन मुस्लिम युवकों को उनके मामा डॉ. फराहीम ने जिसकी क्राइम स्पॉट के पास ही क्लीनिक है वहां छिपा लिया था इसके बाद पीछे के रास्ते से भगा दिया था। मामले में डॉ. फराहीम सहित आरोपी युवक जेल में है।

वही आज मृतक रोहित की शोकसभा है। मवाना के उत्सव मंडप में शोकसभा होनी है। शोकसभा से पहले स्थानीय प्रशासन ने डॉ. फराहीम की क्लीनिक के बाहर बने अवैध रैंप को तोड़कर एक खानापूर्ति कर दी है। ताकि शोकसभा में कोई प्रशासन की कार्यवाही पर अंगुली नहीं उठा सके। इसलिए प्रशासन ने अपने बचने के लिए शोकसभा से पहले क्लीनिक के बाहर का थोड़ा सा हिस्सा तोड़कर अपने बचाव का काम किया है।

इस मामले में हस्तिनापुर से स्थानीय भाजपा विधायक और राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने रोहित की दिनदहाड़े बीच बाजार हत्या के मामले में काफी विरोध प्रदर्शन किया था। खुद रोहित के परिजनों से मिले इसके बाद पुलिस के सामने हंगामा किया था। राज्यमंत्री ने चेतावनी दी थी अगर आरोपी डॉ. नही पकड़ा गया उसकी क्लीनिक पर बुलडोजर नही चला तो वो वहीं शव के साथ बैठे रहेंगे। तब पुलिस, प्रशासन ने जल्द एक्शन का आश्वासन देकर मंत्री को मनाया था। आज उसी आश्वासन को प्रशासन ने दिखावटी तौर पर पूरा कर लिया है।