Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

डांक कांवड़ में वर्चस्व को लेकर संघर्ष, सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

मेरठ में डाक कावड़ को लेकर दो पक्षों में वर्चस्व की जंग हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। गांव में अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। जिसके बाद लाइव फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उधर पीड़ित पक्ष एसपी कार्यालय पहुंच गया जहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अब इस मामले में करीब 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरी घटना मेरठ क्षेत्र के थाना किठौर क्षेत्र के इंदरपुर गांव की है। जहां डाक कावड़ के वापस आने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दरअसल एक ही गांव में दो डाक कावड़ पहुंची एक कुछ देर पहले पहुंच गई और दूसरी कुछ देर बाद आई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और फिर गांव में ताबडतोड फायरिंग और पथराव हुआ। पथराव और फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके बाद पीड़ित पक्ष एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। जहां घायलों ने इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।वहीं दोनों पक्षों का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।