Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

बदायूं हत्याकांड: आरोपित जावेद की मां का बयान, बेटों की नहीं थी किसी से दुश्मनी

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपितों की मां ने सोमवार को कहा कि अगर उनके बेटों ने अपराध किया है तो वे सजा के हकदार हैं। आरोपितों की मां नाजरीन ने कहा कि बेटों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि दूसरे बेटे के बारे में भी उन्हों कोई जानकारी नहीं है। नाजरीन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि दोनों बेटों के दिमाग में क्या चल रहा था। 

उन्होंने कहा कि दोनों बेटे हमेशा की तरह सुबह काम पर चले गए थे और घर पर भी किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। बदायूं पुलिस ने हमलावरों के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है, पुलिस ने एक आरोपित को एनकाउंटर में मार गिराया है और दूसरे भाई जावेद की तलाश जारी है। 

दोनों आरोपित पेशे से नाई हैं। कथित तौर पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और तीसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।