Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

Haryana: हार्दिक राठी के परिवार से मिले खेल मंत्री, जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई का दिया भरोसा

Haryana: हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने गुरुवार को 16 साल के हार्दिक राठी के परिवार से मुलाकात की, जिनकी अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल हूप का जंग लगा खंभा सीने पर गिरने से मौत हो गई थी। गौतम ने कहा, "हमने बास्केटबॉल कोर्ट के रखरखाव के लिए जिम्मेदार लोगों को निलंबित कर दिया है। सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

राठी ने राष्ट्रीय सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, मंगलवार को रोहतक में उनका निधन हो गया। सोमवार को बहादुरगढ़ में इसी तरह के एक हादसे में घायल होने के बाद 15 साल के अमन की मौत हो गई थी।

गौतम ने कहा, "चाहे खेल अकादमी हो या खेल मैदान, ये खेल विभाग की जिम्मेदारी है। हमने पहले भी कई जगहों की मरम्मत करवाई है और आगे भी करते रहेंगे। हमने रखरखाव में काफी पैसा लगाया है, हम पहले ही लोक निर्माण विभाग को करीब 150 करोड़ रुपये दे चुके हैं। हम ये सुनिश्चित करते रहेंगे कि सभी मैदान सुरक्षित रहें।"