Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Lucknow: पिता की हत्या कर शव के बेटे ने किए टुकड़े, पुलिस पूछताछ में कहा गलती से हुआ अपराध

Lucknow: लखनऊ के आशियाना इलाके में बेटे की गोली से मारे गए मानवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके घर लाया गया। घर के बाहर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और पड़ोसी जमा हुए। आरोपी अक्षत सिंह पुलिस रिमांड पर है। उसने पत्रकारों को बताया कि उसने गलती से ये काम किया।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि अक्षत ने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बार-बार कहने और नीट पास करने को लेकर दबाव डालने की वजह से अपने पिता की हत्या की। हालांकि पूछताछ जारी है और मामले की जांच चल रही है।”

इससे पहले, उसने जुर्म कबूल कर लिया था और जुर्म में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की और सबूत इकट्ठा किए। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने कहा कि 50 साल के मानवेंद्र सिंह के कई पैथोलॉजी सेंटर और शराब की दुकानें थीं और वो काफी अमीर थे।