Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

मेरठ में बेटे की हत्या कर फंदे से टांगा, दूसरे पति के साथ मिलकर की वारदात

मेरठ में एक मां ने अपने पहले बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला कि उसे उसके अवैध संबंधों के राज के बारे में वो जान गया था। मां ने 11 वर्षीय बेटे साहिल की हत्या की प्लानिंग की। इसके बाद अपने बेटे की हत्या करने के लिए उसने अपनी प्लानिंग में दूसरे पति को भी शामिल कर लिया।

जहां दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव फंदे पर टांग दिया। ताकि लोगों को आत्महत्या लगे। मामला सरधना के मोहल्ला गढ़ी खटीकान का है। मोहल्ला निवासी नसरीन ने बताया कि उसका पहला निकाह अनीस से हुआ था। तीन साल पहले उसके पहले पति की मौत हो गई। उससे शादी से 11 वर्षीय बेटा साहिल और एक बेटी हुई। पति की मौत के छह माह बाद उसका कस्बे के ही समीर पुत्र याकूब से रिश्ता हो गया। उससे निकाह कर लिया। समीर से उसे एक बेटी हुई।

आपकों बता दे दो दिन पहले मोहल्ला गढ़ी खटीकान में 11 वर्षीय साहिल का शव फंदे पर लटका मिला था। जिसके गले में चोट और खरोच के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर पुलिस ने जांच की और शक के आधार पर मां नसरीन को हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके दूसरे पति को अरेस्ट कर लिया।

तीसरे युवक से हुए अवैध संबंध तो कर दी हत्या
पूछताछ में आरोपी नसरीन ने बताया कि अब उसके किसी तीसरे युवक से अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी साहिल को हो गई थी। राज न खुल जाए इसके लिए नसरीन ने साहिल को हटाने के लिए योजना बनाई। उसने दूसरे पति को अपने प्लान में शामिल कर लिया। इसके बाद नसरीन और उसके दूसरे पति समीर के साथ मिलकर साहिल की हत्या कर दी। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। 

उसके बाद देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। मगर इधर साहिल के गले के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे। पुलिस की जांच इन्हीं निशानों के इर्दगिर्द घूम रही थी। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस ने नसरीन से पूछताछ शुरू की तो उसने जो बताया, उसने सबको हैरान कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके अवैध संबंधों के बारे में साहिल जान गया था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

जहां ग्रामीणों ने बताया कि साहिल के पिता अनीस का शव भी तीन साल पहले फंदे पर लटका मिला था। साहिल के पिता की मौत के छह माह बाद ही उसकी मां नसरीन ने कस्बा निवासी युवक समीर से दूसरा निकाह कर लिया था। इसके बाद वह किराए पर खतौली में रहने लगी थी। करीब दो माह पहले ही वह मोहल्ला गढ़ी खटीकान में किराए पर रहने आ गई थी।

वहीं साहिल की मौत के बाद नसरीन घर पर बार-बार बेसुध हो रही थी। वह चारपाई पर लेट गई। उसकी बेटी उसे बार-बार संभाल रही थी। पहले पति और फिर उसके बेटे की मौत से लोगों की उसके प्रति हमदर्दी बढ़ गई थी। मोहल्ले के लोग उसे ढ़ांढ़स बंधा रहे थे। उसने बताया था कि साहिल बाहर से पानी के बतासे खाकर घर आया था।

इस पूरे मामले में एसपी देहात डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर नसरीन और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी बताए गए युवक के बारे में जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।