Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

इंसानियत शर्मसार! बीमार मां को अस्पताल की जगह रजिस्ट्री कराने पहुंचा बेटा, बड़े भाई ने किया हंगामा

मेरठ में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक लालची बेटा अपनी मां को अस्पताल ले जाने के बहाने रजिस्ट्री ऑफिस लेकर पहुंच गया। और बेटे ने मां के नाम की संपत्ति को अपने नाम कराने के लिए कागजात तैयार करा लिए, तभी मामले की जानकारी बड़े भाई को हुई जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचा और हंगामा कर दिया। इस दौरान दूसरे बड़े भाई की पत्नी ने आरोपी से कागजात छीन लिए हंगामा और विवाद की जानकारी मिलने पर रजिस्टर ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से करने की बात कही है।

आपको बता दें ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर के रहने वाले अशोक गर्ग के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजीव गर्ग सीए है और छोटा बेटा संजीव गर्ग बिजनेश करता है। अशोक गर्ग की करीब डेढ़ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मौत से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति अपनी पत्नी चंद्रप्रभा के नाम कर दी थी। चंद्रप्रभा को कैंसर है और वह काफी समय से बीमार चल रही है। वह चल नहीं सकती और बेड रेस्ट पर है।

जिसके बाद चंद्रप्रभा का छोटा बेटा संजीव गर्ग अपनी बीमार मां को घर से अस्पताल ले जाने के बहाने निकला और उन्हें एंबुलेंस में लेकर रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गया। तभी दोनों की बहनों ने मामले की जानकारी राजीव गर्ग को दी। इसके बाद अपनी पत्नी के साथ राजीव गर्ग रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गया और जमकर हंगामा कर दिया इस दौरान आरोपी संजीव एंबुलेंस में अपनी मां को लेकर फरार हो गया। वही की सूचना मिलने पर रजिस्टर ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया बड़े भाई ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कही है।