Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

मेरठ में महिला पार्षद-सफाईकर्मियों में हाथापाई, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

मेरठ में महिला पार्षद और सफाई कर्मचारियों में हाथापाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों ही पक्ष एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी दोनों पक्षों को शांत करा रहे हैं। बताया जा रहा है वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आपको बता दें जो वीडियो सामने आया है वो मेरठ नगर निगम दफ्तर का बताया जा रहा है। वीडियो में वार्ड 14 से महिला पार्षद गुंजन नजर आ रही हैं। गुंजन भाजपा से पार्षद हैं। वहीं सामने कुछ सफाईकर्मी हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे से हाथापाई कर मुंहभाषा कर रहे हैं। इसी बीच नगर निगम के अन्य कर्मचारी और अपर नगरायुक्त दोनों पक्षों को शांत कराते दिख रहे हैं।

दअरसल पूरा मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि महिला पार्षद ने उनसे ड्यूटी के एवज में पैसे मांगे हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया तो महिला पार्षद भड़क गई। वहीं महिला पार्षद का आरोप है कि सफाई कर्मियो ने उनके साथ मिसबिहेव और छेड़खानी की है। जब मैंने इसका विरोध किया तो ये कर्मचारी मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगे।

इस मामले में अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। दोनों ही तरफ से थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बाकी नगर निगम स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही।