Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

सऊदी से पत्नी की हत्या की सुपारी देने वाला अरेस्ट, रक्षाबंधन मनाने आया तो पुलिस ने दबोचा

मेरठ में अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पति प्रवीन कुमार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पल्हैड़ा चौराहे से गिरफ्तार किया। प्रवीन ने अपनी पत्नी प्रियंका की हत्या कराने की साजिश रची और हत्या के लिए सुपारी अपने ही भांजे को दी थी। मामले में पुलिस 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी प्रवीन को भी अरेस्ट कर लिया। प्रवीन सऊदी में रहकर ड्राइवर का काम करता है। इसलिए वो अब तक पुलिस की पकड़ से दूर था। 19 अगस्त को प्रवीन राखी मनाने मेरठ आया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दे गंगानगर के ईशापुरम कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार (मूल निवासी टिटौड़ा खतौली मुजफ्फरनगर) पिछले कई साल से सऊदी अरब में गाड़ी चालक का काम करता है। उसकी पत्नी प्रियंका है। उनके दो बेटे हैं। गत 21 जुलाई को प्रियंका बड़े बेटे विनय के साथ पुरकाजी में छोटे बेटे से मिलने जा रही थी। आरोप है कि घर के पास से ही हमलावार पीछे लग गए। जब वह दुल्हैड़ा रजबहे पर पहुंची तो नकाबपोश हमलावरों ने बलकटी से वार किए। फायरिंग भी की गई, हालांकि गोली नहीं लगी।

घटना में घायल महिला और बेटे को कुछ लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पुलिस ने हमलावर निशांत त्यागी निवासी गांव करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर और राहुल निवासी बंशीपुरा दौराला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने प्रियंका के पति प्रवीण कुमार द्वारा हत्या की सुपारी देने की बात कही थी।

जहां तीन दिन पहले रक्षाबंधन पर प्रवीण सऊदी अरब से आया था। मंगलवार को वह पल्हैड़ा चौराहे पर खड़ा था। तभी पल्लवपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि प्रवीण पत्नी पर शक करता था और फोन पर भी कई बार झगड़ा हुआ। उसे आशंका थी कि पत्नी उसकी प्रापर्टी भी न बेच दे। इसके चलते उसने सऊदी अरब में रहते हुए ही हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर हमला कराया। वहीं, इस घटना के बाद से महिला मायके में रह रही है।