Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में दो गुटों में झड़प, पांच लोग घायल

उत्तर प्रदेश के संभल के पास नेमरी गांव में दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक समूह ने एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध किया और दूसरे गुट के कुछ सदस्यों पर आरोप लगाया, झड़प के दौरान कथित तौर पर गोलियां भी चलीं। इस झड़प में लड़की के चाचा और चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, मारपीट और गोलीबारी के मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है, अस्पताल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

रिश्तेदार धर्मपाल “झगड़ा ऐसा हुआ था, हमारा 1989 से झगड़ा चल रहा था। हमारी भतीजी है, भाई की लड़की उन्होंने इस परिवार में बदनाम करी। बदनाम करने के बाद फिर इन्होंने गांव में चर्चा करी। इमरजेंसी वार्ड प्रभारी डॉ. रामजीमल ने बताया कि “नेमरी गांव से हैं पांच लोग घायल अवस्था में लाए गए थे। कुछ लोगों का ट्रीटमेंट करके छोड़ दिया गया। वहीं एक दो को रेफर कर दिया गया है और बाकी का ट्रीटमेंट चल रहा है। गोली लगी है, अभी कन्फर्म तो नहीं कह सकते कि गोली ही लगी है। एक्सरे के बाद भी क्लीयर होगा।”