Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

शादी में थूक वाली रोटियां परोस रहा था साहिल, बोला- मेरे उस्ताद ने मुझे ये काम सिखाया

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में थूक लगाकर तंदूर में रोटी सेकने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक रोटियों पर थूकते हुए नजर आ रहा है। वो बार-बार रोटी पर थूकता है इसके बाद उसे तंदूर में लगाता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

जहां आरोपी ने गलती मानकर कान पकड़कर माफी मांगी। स्वीकार किया कि उसने रोटियों पर 100 बार थूका। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें जानी के एक गांव में चार दिसंबर को लड़की की शादी थी। शादी समारोह में सैड़भर गांव का युवक साहिल रोटियां बनाने आया था। उसका वीडियो सामने आया, जिसमें वो रोटियों पर बार-बार थूकता नजर आ रहा है। आयोजकों ने उसे रोटी पर थूकते हुए पकड़ लिया।

इसके बाद साहिल ने अपनी गलती भी मान ली। आयोजकों ने तो उसे छोड़ दिया। लेकिन बृहस्पतिवार को रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हो गया। उस वीडियो में वह बोल रहा है कि उसने उस्ताद के कहने पर करीब 100 बार रोटियों पर थूका था।

कहा कि हर बार मैंने रोटी पर थूका है। उसने कान पकड़कर, हाथ जोड़कर और उठक बैठक लगाकर अपनी गलती मानी। आरोपी ने कहा कि वो अपनी गलती मानता है। कहा कि आगे से ऐसा कभी नहीं करेगा। कहा कि मेरे उस्ताद ने मुझे ये काम सिखाया।

रोटियों पर थूकने का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह करीब 55 सेकेंड का है। इसमें आरोपी तंदूर में रोटी सेकने से पहले लगातार रोटियों पर थूकता है। इसके बाद वह तंदूर में सेकता है। जब उसे ऐसा करते लोगों ने पकड़ा तो उसने माफी मांग ली। पुलिस ने आयोजक की तहरीर पर आरोपी साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को दबिश देने आई मेरठ पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात डॉ राकेश कुमार ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनके यहां 4 तारीख को शादी समारोह था। वहां रोटी बनाने आए एक कारीगर ने रोटी पर थूका था। तहरीर के आधार पर साहिल नामक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया। आज आरोपी साहिल जो बागपत का रहने वाला है उसे अरेस्ट कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।