Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

सुनील पाल अपहरण कांड में मुख्य आरोपी लवी पाल पर 25000 का इनाम घोषित

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण कांड में फिरौती वसूलने के मुख्य आरोपी लवीपाल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मेरठ पुलिस ने उस पर ₹25000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस लवी की संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। बिजनौर में मेरठ पुलिस लवी की धर पकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं सुनील पाल ने एक वीडियो जारी कर मेरठ पुलिस की तारीफ की और योगी सरकार का धन्यवाद किया।

आपको बता दें हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण के मामले में मुंबई में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसको मेरठ के लाल कुर्ती थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद मेरठ पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल अर्जुन कर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया था अर्जुन कर्णवाल को जब मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने पुलिस की गिरफ्त से एक सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन कर भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी लवीपाल अभी फरार है। जिस पर अब मेरठ पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया है। अर्जुन कर्णवाल के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो और लगभग सवा दो लाख रुपये और मोबाइल भी बरामद किया गया था।

वहीं पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में लवीपाल की संपत्ति की भी जांच कर रही है । वहीं सुनील पाल ने एक वीडियो जारी करके मेरठ पुलिस की तारीफ की और योगी सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि वो मेरठ पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट हैं। उन्होंने अपने वीडियो में यह कहा है कि पुलिस ने बहुत सख्त कार्यवाही की है और मुठभेड़ का भी जिक्र किया है।