Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

रिटायर फौजी का बेटा निकला कुंडल लुटेरा, महिलाओं से छिनैती कर सराफ को बेचता था जेवर

मेरठ में रिटायर फौजी का बेटा स्नैचर निकला। युवक सड़क चलती महिलाओं के कानों से कुंडल, गले से चेन, मंगलसूत्र लूटता। लूटे हुए जेवर को सदर बाजार में एक सराफा कारोबारी को बेच देता। लंबे समय से युवक लूट, छिनैती की घटनाएं कर रहा था। बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

आपको बता दे मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 1 दिसंबर को एक महिला से कानों के कुंडल छीने गए थे। महिला घायल भी हो गई थी। पीड़िता की तरफ से मिली शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगाले और आरोपी तक पहुंची। बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।

जिसके बाद सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी की टीम ने मिलकर 2 आरोपियों को अरेस्ट किया। एक आरोपी बादल चौधरी उर्फ बाबा पुत्र धर्मेंद्र सिंह है। जो गंगा वाटिका मेरठ का रहने वाला है। दूसरा आरोपी सराफा कारोबारी गोपाल जैन पुत्र स्व. ब्रजमोहन जैन है। जो सदर दुर्गाबाड़ी का रहने वाला है। दोनों के कब्जे से पुलिस को महिला से लूटे गए कानों के कुंडल बरामद हुए हैं।

वहीं बादल के पिता फौज से रिटायर हैं। बादल पर मेरठ के तमाम थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। 2021 से लगातार बादल छिनैती, लूट करता चला आ रहा है। वहीं सराफा कारोबारी गोपाल जैन पर 3 मुकदमे हैं। बादल सड़क पर चलती महिलाओं से जेवर छीनता। लूट का माल वो गोपाल जैन को जाकर बेचता था। इनके पास लूट के कुंडल भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

इस पूरे मामले में सीओ कैंट प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि महिला से कुँडल लूट मामले में 2 आरोपियो को अरेस्ट किया है। जिसमें एक युवक बादल के पिता सेना में रहे हैं। इस पर और भी थानों में मुकदमे हैं। बादल लूट करता और लूटे हुए माल को गोपाल जैन को जाकर बेचता था।