उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में महिलाओं की हत्या करने वाले एक ‘साइको किलर’ को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपित ने छह महिलाओं की हत्या करने के अपने गुनाह को भी कबूल लिया।
पुलिस ने तीन दिन पहले ही तीन स्केच जारी किए थे और उससे मिलते-जुलते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपित को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है।
आरोपित की पहचान कुलदीप (35) के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना और पूर्व में तैयार किए गए स्केच और उपलब्ध वीडियो की सहायता से आरोपित को पहचान कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में छह घटनाओं को अंजाम देने की बात को मान लिया है। जिले के मुख्यतः शाही और शीशगढ़ थाना एरिया में वर्ष 2023 से 2024 में छह महिलाओं की गला घोटकर हत्या किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के संबंध में शाही एवं शीशगढ़ थानों में हत्या के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
बरेली में छह महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर गिरफ्तार
You may also like
Jammu Kashmir: उधमपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढकर 21 हुई, 29 लोग घायल.
दिल्ली के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या.
कालीकट एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 1.58 करोड़ की ड्रग्स के साथ यात्री गिरफ्तार.
दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क में पिता-पुत्र की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार.