Breaking News

पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |   हिज्बुल्लाह ने लेबनान बॉर्डर के पास इजरायली सैनिकों पर रॉकेट हमले का दावा किया     |   नई दिल्ली: नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे     |  

ममता बनर्जी का पुतला फूंकने पहुंचे प्रदर्शनकारी, दारोगा से की अभद्रता, पुलिस को दिखाई चूड़ियां

मेरठ में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे हिंदू स्वाभिमान परिषद के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने रविवार को कमिश्नरी चौराहे पर जमकर हंगामा किया। जहां प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

आपको बता दें दारोगा द्वारा पुतला फूंके जाने से रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान एक महिला ने दारोगा की सरकारी टोपी तक उछाल दी और कई महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चूड़ियां दिखाकर अपमानित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और अभद्रता की घटनाएं भी सामने आईं।

हिंदू स्वाभिमान परिषद के कार्यकर्ता ममता बनर्जी के हालिया बयानों और नीतियों का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि ममता सरकार हिंदुओं के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि पूरा मामला संज्ञान में ले लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।